वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद में जमकर चलें फरसा, लाठी, पांच घायल, तीन रेफर

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में रविवार की देर शाम पांच महिला पुरुष को गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान घायल की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के चकिया पंचायत के चकिया टोला गांव निवासी स्व राघो सिंह के 60 वर्षीय पत्नी लालसा देवी, 40 वर्षीय पुत्र अजीत सिंह,स्व शैलेन्द्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र धनंजय सिंह, 19 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी, 18 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी के रुप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि उनका गांव में अपना मकान बन रहा है उसी के सामने गैरमजूरवा जमीन पर गांव के ही एक दबंग ने पुआल रखकर कब्जा जमा लिया है जिस पर हटाने को बोलने पर दबंगों द्वारा दरवाजे पर चढ़कर लाठी डंडे और फरसे से मारकर घायल कर दिया गया जिसमें पांच महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ रिजवान अहमद ने घायलों में तीन की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग