नयका बाजार पर कार के चपेट में आने से अधेड़ की मौत
अखिलेश कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। रास्ट्रीय राज्य मार्ग एन एच 531 छपरा-सीवान पर कोपा थानाक्षेत्र के नयका बाजार के समीप शनिवार की बीती रात एक अनियंत्रित कार के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई।मृतक रिविलगंज थानाक्षेत्र कुरई छपरा गांव के सकलदेव राय का 52 वर्षीय पुत्र रामदेव राय बताया गया है।स्थानीय दुकानदारों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहांं डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से सूचना मिलते ही मांंझी विधायक डॉ सत्येंद्र यादव ने अस्पताल पहुंंच कर परिजनों को सांत्वना दी।इस घटना के खबर मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो है। वह अपने परिवार में इकलौता कमाऊ सदस्य था।मौत के बाद परिवार वालो के समक्ष भविष्य की चिंता सताने लगी है।कोपा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग