छपरा (सारण)- जिलाधिकारी सुब्रत कुमारा सेन के द्वारा बताया गया है कि लाॅकडाउन की स्थिति में आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति वाधित न हो इसके लिए जिला प्रशासन ऑन लाईन वाहन पास जारी करेगा। वाहन पास के लिए ऑन लाईन आवेदन 8083851139 नंबर पर वाट्सऐप करें अथवा https://saran.nic.in पर आवेदन करें। वाहन पास निर्गत करने के लिए जिला स्तर पर अपर समाहर्ता अरुण कुमार एवं अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारियों को जिलाधिकारी के द्वारा अधिकृत किया गया है। ऑन लाईन आवेदन जिस मोबाइल नंबर से प्राप्त होगा वाहन पास उसी नंबर पर वाट्सऐप कर दिया जाएगा। ऑन लाईन सुविधा प्राप्त होने के बाद व्यवसायियों को कार्यालय नही जाना पडे़गा। इच्छुक व्यवसायी जरुरी सेवा वाहन पास हेतु ऑन लाईन आवेदन दे सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग