राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

कोरोना के चलते लाॅक डाउन में गांवों में रहीं शांति, हाइवे पर इक्का दुक्का चले वाहन

कोरोना के चलते लाॅक डाउन में गांवों में रहीं शांति, हाइवे पर इक्का दुक्का चले वाहन

पंकज कुमार सिंह।मशरक

मशरक(सारण)।  कोरोना वायरस के चलते सरकार द्वारा लाॅक डाउन की घोषणा के नौवें दिन थाना क्षेत्र के गांवों में सन्नाटा पसरा रहा। जबकि हाइवे- 73 और 90 पर इक्का-दुक्का हल्के और भारी वाहन चलते देखें गये। वही कुछ इलाकों में आदेश की अनदेखी पर थाना पुलिस ने बुधवार सुबह में ही सड़कों पर उतर सड़क पर घुमने वालो से सख्ती से निपटी। मशरक पुलिस प्रशासन के सख्ती को देख बेवजह सड़क पर घुमने वाले लोग अपने अपने घरों में दुबक गए। लाॅक डाउन में मशरक बाजार सहित ग्रामीणों इलाकों में फल, सब्जी, दवा, डेयरी की दुकानों को छोड़ कर अन्य सभी दुकानें पुर्णत: बंद रही। जरूरी काम को ले सड़क पर निकले लोगों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रही। वही मशरक सीओ ललित कुमार सिंह, बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा एवं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा दल बल के साथ अलग अलग टीम बनाकर क्षेत्र भ्रमण कर लाॅक डाउन का जायजा लेते रहे‌ और मुनाफा खोरो पर सख्ती से निपटते दिखे। सीओ ललित कुमार सिंह ने कहा कि सभी इलाकों में प्रचार के माध्यम से जानकारी दे दी गई है कि खाने पीने की किराना दुकान,फल और सब्जी की दुकान समेत आवश्यकता की समानों ,दवा की दुकान छोड़कर सब छह बजे सुबह से शाम छह बजे तक ही खुलेगी और सभी दुकानें बंद रहेंगी। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने कहा कि थाना क्षेत्र में हर चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया है कही से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है कोरोना वायरस बीमारी को लेकर लोग सतर्क है।