राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

संचालित होंगी बीएड की कक्षाएं ऑफलाइन एवं ऑनलाइन

संचालित होंगी बीएड की कक्षाएं ऑफलाइन एवं ऑनलाइन

संजय कुमार पाण्डेय। राष्ट्रनयक प्रतिनिधि।

छपरा (सारण) सोमवार को जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ फारूक अली के द्वारा विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी बीएड महाविद्यालयों के प्राचार्यो के साथ एक बैठक किया गया जिसमें उन्होंने प्राचार्य से पूछा की कक्षाएं प्रारंभ हुई या नहीं। प्राचार्यो के जवाब से कुलपति संतुष्ट हुए।प्राचार्यो ने  4 दिसंबर से बीएड सेकंड ईयर के क्लास प्रारंभ करने की सूचना दी गई है। इस पर कुलपति ने सभी प्राचार्यो जो को क्लास का रूटीन देने को कहते हुए कहा कि मैं खुद आपकी कक्षा में बैठकर जांच करना चाहता हूं। प्राचार्यो के द्वारा एमएड की पढ़ाई की भी मांग की गई ।  उन्होंने कहा कि एमएड की पढ़ाई नहीं होने से छात्रों में बीएड करने  में छात्र उतना रुचि नहीं ले रहे है। कुलपति ने इस बात पर कहा कि बीएड एमएड के लिए सलाहकार समिति बनाकर उसको लागू किया जाएगा। महत्वपूर्ण कोर्स को चिन्हित करने के लिए समिति बनाने की मंजूरी  कुलपति के द्वारा दी जानी है । साथ ही बैठक में यह भी निर्णय किया गया कि बीएड प्रथम सत्र की कक्षाएं यथाशीघ्र प्रारंभ होगी। तथा कक्षाएं ऑन लाइन और ऑफ लाइन संचालित होगी। बैठक में मुख्य रूप से विज्ञान निरीक्षक डॉ एके झा, डॉ आरपी श्रीवास्तव , परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह, प्रोफ़ेसर हरिश्चंद्र, डॉ अवधेश, शिशिर कुमार, अभिजीत कुमार, इंद्रमणि तिवारी, रंजन कुमार सिन्हा, डॉ संजय कुमार, डॉ त्रियुगी, कलाधर मिश्रा, अश्वनी कुमार, सुनील कुमार एवं अन्य उपस्थित थें।