सड़क का मरम्मत नहीं होने से लोगों को हो रही बहुत परेशानी
संजय सिंह सेंगर। राष्ट्रनयक प्रतिनिधि।
तरैया (सारण)। प्रखंड के पोखरेड़ा से पानापुर प्रखंड के फकुली तक जाने वाली पोखरेड़ा-फकुली मुख्य-पथ बाढ़ के पानी के तेज कटाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था लेकिन पानी उतरने के 3 महीने बाद भी सड़क का मरम्मत नहीं होने के कारण उक्त मार्ग पर आवागमन बंद है एवं ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञातव्य हो कि पोखरेड़ा बैजनाथ सिंह के घर से फकुली गांव होते हुए तरैया पानापुर मुख्य पथ एस एच 104 तक पहुंचने वाली सड़क का निर्माण इसी वर्ष हुआ था लेकिन घटिया गुणस्तर के निर्माण की वजह से एवं बाढ़ के पानी के कारण यह सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है हालांकि सड़क में कटाव सिर्फ एक जगह लगभग 50 मीटर की दूरी में हुआ है लेकिन घटिया निर्माण सामग्रियों के प्रयोग होने की वजह से पूरी लंबाई में यह सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है एवं टूटे हुए जगहों पर पीच की मोटाई मात्र एक से डेढ़ इंच तक साफ-साफ देखा जा सकता है। दो-चार गांव के ग्रामीणों द्वारा मुख्य संपर्क सूत्र के रूप में प्रयोग किए जाने वाले इस सड़क पर आवागमन अवरुद्ध हो जाने की वजह से उन गांवों के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं तीन से चार किलोमीटर चक्कर लगाकर वैकल्पिक मार्गो से अपने गंतव्य तक जाना पड़ रहा है, स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की बाढ़ का पानी उतरने के बाद अभी तक किसी भी विभागीय व्यक्ति द्वारा इस सड़क की सुध नहीं ली गई है एवं मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग