खैरा के जगदीशपुर में चोरी के बाइक के साथ दो गिरफ्तार
राष्ट्रनयक प्रतिनिधि।
नगरा (सारण)। नगरा । खैरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर बाजार से सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने दो बाइक चोर को बाइक के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उक्त दोनों बाइक चोर नगरा ओपी थाना क्षेत्र के अफौर रामचौरा गांव निवासी शम्भू राय का 15 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार तथा दूसरा वकील राय का 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताया जाता है। सूत्रों की माने तो नगरा बाजार स्थित सूरज कुमार के घर के सामने से रविवार को रात्रि नौ बजे करीब अज्ञात चोरों द्वारा बाइक चोरी कर लिया गया था जो कि उस बाइक को सुबह में जगदीशपुर बाजार पर कुछ लोगो ने देखा। इसकी सूचना बाइक वाले को किया, बाइक वाले बाजार पर पहुँच कर, अपनी बाइक पहचान कर चोर चोर हल्ला करने लगे तो अंकित कुमार व विकास कुमार बाइक लेकर भागने लगे। वहां के लोगो ने पकड़ चोरों की धुनाई कर पुलिस को सौप दिया।दोनों युवकों ने पूछ ताछ के दौरान पुलिस को बताया कि हमलोग अपने गांव के ही एक व्यकि से गाड़ी मांगकर अपने बहन के घर नुंनगर गए थे। दोनों ने बताया कि गाड़ी चोरी की है हमलोगों को मालूम नही था।वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग