मांझी के दलित बस्ती में आग से तीन झोंपड़ीनुमा घर जलकर हुआ राख, मदद को आगे आये समाजसेवी
- सारण निकाय प्रत्याशी सुधांशु रंजन मंगलवार को पीड़ित परिवार को कम्बल व जरूरी सामान करायेंगे उपलब्ध
राष्ट्रनयक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के बहोरन सिंह के टोला दलित बस्ती में रविवार को लगी आग में तीन झोंपड़ी नुमा घर जल गये। जिसमें रखा गया हजारों रुपये का अनाज भूसा चौकी पलंग चारपाई कपड़े व नगद आदि जलकर राख हो गया। उनकी मदद के लिये अब सामजसेवी सक्रिय नजर आ रहे हैं सोमवार को माँझी पश्चिमी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मौके पर पहुचकर पीड़ित परिवार से मिल उनको कम्बल, तिरपाल, आटा, चावल दाल आलू, वस्त्र, बर्तन दिया वहीं सारण निकाय उम्मीदवार सुधांशु रंजन ने भी बताया कि प्रत्येक पीड़ित परिवार को दो दो कम्बल और जरूरी सामान उपलब्ध कराया जायेगा। आगलगी के सम्बन्ध में परिवार के सदस्यों ने बताया कि हमारे घर तो बिजली का कनेक्शन ही नही है फिर न जाने आग कैसे लग गया वहीआसपास के ग्रामीणों ने बताया कि आगलगी के वक्त तीनो घर का दरवाजा बन्द कर घर वाले मजदूरी करने गए थे। घरों से निकल रहा धुंआ देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। और लोग आग बुझाने में जुट गए। उक्त आगलगी की घटना में स्व रामलाल बांसफोड़ कन्हैया राम तथा स्व इसरी चौधरी की झोंपड़ियां जलकर खाक हो गई। मौके पर अर्जुन आनन्द, पिन्टू चौधरी, पुरूषोत्तम प्रसाद,आदि उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग