शादी समारोह में भोज खाने गये व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनयक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना के अस्पताल चौक पर अवस्थित सैलून संचालक की यदु मोड़ पर शादी समारोह में भोज खाने के दौरान मोटरसाइकिल चोरी हो गई। मामले में मोटरसाइकिल मालिक के द्वारा थाना पुलिस को आवेदन दिया गया जिसमें मशरक तख्त टोला गांव निवासी राजेश कुमार पिता-भूआली ठाकुर ने लिखा कि वे यदु मोड़ पर भरत ठाकुर के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था वही पर बाहर दरवाजे पर मोटरसाइकिल हीरो स्पलेंडर बीआर04एसी 1778 लगा कर खाना खाने गये थे। खाना खाकर बाहर आने पर मोटरसाइकिल अपनी जगह पर नही था काफी खोजबीन की गई तब भी मोटरसाइकिल नही मिली। थाना पुलिस मामले में आवेदन मिलते ही जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग