पार्ट वन में नामांकन की तिथि का हुआ विस्तार
संजय कुमार पाण्डेय। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा टीडीसी पार्ट वन के नामांकन की तिथि का विस्तार कर दिया गया है । उक्त बातों की जानकारी देते हुए जेपी यूके डीएसडब्ल्यू डॉ प्रो यू एस ओझा ने बताया कि छात्र हित को ध्यान में रखते हुए स्नातक प्रतिष्ठा एवं सामान्य कोर्स के पार्ट वन में नामांकन के लिए अंतिम तिथि का विस्तार करते हुए 18 दिसंबर कर दिया गया है। सत्र 2020- 23 के लिए जिन छात्रों का नामांकन लिस्ट में नाम आया हुआ है वे अब अपना नामांकन 18 दिसंबर 20 तक करा सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग