अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल के सौजन्य एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने स्वास्थ्य शिविर का किया उदघाटन
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। प्रखंड के मेंहदीगंज में अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल के सौजन्य से आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन समाजसेवी व सारण निकाय के एमएलसी के भावी प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने किया। इसके पूर्व सुधांशु रंजन ने रिविलगंज के बैजू टोला में 38 अग्निपीड़ितों के बीच कम्बल का वितरण किया। स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों ने लगभग डेढ़ सौ मरीजों का निशुल्क नेत्र जांच किया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राहुल गुप्ता ने चिकित्सकों व अतिथियों को चादर आदि से सम्मानित किया। इसके पूर्व उन्होंने बहोरन सिंह के टोला अग्निपीड़ितों तथा मेंहदीगंज में सड़क दुर्घटना में मृत परिजनों के बीच कम्बल वितरण किया। मौके पर कृष्णा सिंह पहलवान, टीएन सिंह, पिन्टू चौधरी, राजू चौधरी आदि लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग