मांझी थाना परिसर में विभिन्न मामलों में जप्त कुल 14000 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान व विभिन्न जगहों से 32 मामलों में जप्त कुल 14000 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। मधनिषेध विभाग के निरीक्षक गणेश चन्द्रा के बताया नये मद्य निषेध अधिनियम के तहत पुलिस द्वारा जब्त अंग्रेजी शराब व बीयर जिला पदाधिकारी के आदेश पर विनष्टीकरण किया गया। जेसीबी की मदद से जब्त शराब को विनष्ट कर जमींदोज कर दिया गया। मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, पूर्व थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे। मद्यनिषेध विभाग के निरीक्षक ने बताया कि शराब की तस्करी व चोरी-छिपे धंधा करने वालों पर विभाग की पैनी नजर है। उनके धड़-पकड़ के लिए आगे भी पुलिस के सहयोग से अभियान जारी रहेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग