मांझी के दुर्गापुर में किसान चौपाल का हुआ आयोजन
संजीव कुमार शर्मा। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। प्रखंड के दुर्गापुर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पहुंचे कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने किसानों को सस्ती व आधुनिक तरीके से खेती की जानकारी दी। वहीं किसानों को बताया गया कि रबी फसल के लिए सभी तरह के बीज व खाद विभाग द्वारा अनुदान पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। विशेषज्ञों ने जैविक खेती पर जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण व मिट्टी को प्रदूषित करने में रासायनिक खेती का बहुत बड़ा हाथ है। किसान आधुनिक तकनीक जैसे जीरो टिलेज, श्री विधि आदि का उपयोग कर ज्यादा पैदावार हासिल कर सकते हैं। सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं तीव्र बीज विस्तार योजना, मछली पालन, डेयरी, बागवानी आदि का लाभ उठा कर किसान अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं। मौके पर दिनेश कुमार, रमेश कुमार ,दीपक कुमार, सुनील कुमार, आनंद सिंह, रामनाथ सिंह ,टुनटुन सिंह, आशीष सिह, उधव सिंह, बुचुल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग