करही गाव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान वृद्ध मजदूर को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के करही गाव में सड़क निर्माण कार्य के दौरान वृद्ध मजदूर को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। मामले में 13 लोगो को नामजद किया गया है। घटना की प्राथमिकी घायल मजदूर की पोती शिल्पी कुमारी ने दर्ज कराई है। बताया गया है कि गांव के सड़क निर्माण कार्य में काम करने मजदूर गया था जहां विबाद उतपन्न हो गया। जिसके बाद लाठी डंडे ,फरसा कुदाल से मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया गया। घटना में वीरेंद्र पूरी, सुरेंद्र पूरी, योगेंद्र पूरी, नीलम पूरी, संजय पूरी सहित 13 के विरुद्ध मामला दर्ज कराई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग