मामूली विवाद के बाद मारपीट में शिक्षक पर जानलेवा हमला की प्राथमिकी दर्ज
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद के बाद मारपीट में शिक्षक पर जानलेवा हमला की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। पीड़ित शिक्षक व आनन्दपुर निवासी राजामोहन राय ने बताया है कि वह अपने घर के सामने चाय पी रहा था तभी गांव के ही मुकेश कुमार, प्रामोद राय, बीटू राय, सोना राय, राजू राय, धीरज कुमार, उपेंद्र राय तथा राकेश कुमार एकजूट होकर लाठी डंडे व हथियार से लैस होकर पहुंच गए। सभी गाली गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर सभी ने मेरी पिटाई कर दी। बचाव में आई लालमुनी देवी पर भी जानलेवा हमला किया गया। हमले से जख्मी महिला जमीन पर गिर कर बेहोश हो गई.उसी बीच नामजदों में एक ने कमर से देशी कट्टा निकाल जान मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। संयोग से गोली शिक्षक को नहीं लगी. बताया गया है कि नामजदों ने 17 वर्षीय युवती के साथ दुर्व्यहार भी किया जिसके बाद शिक्षक की भौजाई की गर्दन से लगभग अस्सी हजार रुपये मूल्य की सोने की चेन भी झपट ली. पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आलोक में अनुसंधान में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग