MLC प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने अग्निपीड़ितों के बीच कम्बल व गर्म कपड़ों का किया वितरण

आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड में मंगलवार की दोपहर MLC प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने पहुंचकर अग्निपीड़ितों से मुलाक़ात की, बीते दिनों रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र के बैजूटोला दलित बस्ती में आगलगी की घटना हुई थी जिसमें 38 घर भीषण आग की चपेट में आकर भस्म हो गए थे उन्हीं अग्निपीड़ितों से MLC प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने मुलाकात कर ठंड के मौसम को देखते हुए अग्निपीड़ितों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण किया। इस मौके पर सुधांशु रंजन ने कहा कि सूत्रों अनुसार पता चला कि रिविलगंज प्रखंड के बैजूटोला दलित बस्ती में अगलगी की घटना हुई जिसमें कई घर जलकर राख हो गए जिसको लेकर स्थानीय लोगों के सहयोग से आज मेरे द्वारा अग्निपीड़ितों के बीच ठंड के मौसम को देखते हुए कुछ गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया गया है साथ ही एक समाजसेवी होने के नाते मेरा भी यह दायित्व बनता है कि अपने क्षेत्र के लोगों की मदद करूँ और क्षेत्रवासियों जी सुख दुःख में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेता रहूँ और उन्होंने कहा कि आगे भी लोगों की मदद करने का प्रयास जारी है। इस मौके पर MLC प्रत्याशी सुधांशु रंजन, अरुण कुमार, पत्रकार मनोज कुमार, पत्रकार संजीव कुमार शर्मा, विष्णु गुप्ता, मनोहर कुमार, रंजीत कुमार, विकास मित्र अनिल कुमार दास, गुड़िया देवी, उषा देवी, मनोज कुमार, लालसा कुमारी, महेन्द्र कुमार, अजीत यादव, अभिषेक सिंह शिवम राठौड़, संतोष यादव, नीरज शर्मा आदि उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग