पुलिस के छापेमारी में 15 लीटर शराब बरामद, मौके से धंधेबाज फरार हो गया
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। थानाक्षेत्र के भुसाव गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 15 लीटर शराब बरामद किया जबकि पुलिस की आने की भनक मिलते ही मौके से धंधेबाज फरार हो गया। मामले की प्राथमिकी एसआई अजय कुमार सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि भुसाव गांव के गणेश चौधरी, गणेश राम विनोद राम के यहां शराब विक्रय की जानकारी मिली थी। जहां पुलिस छापेमारी को गई थी। कारोबारियों के घर से15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। मामले में तीनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग