मोतीहारी ने रघुपुर को 48 रनों से हराया
के के सिंह सेंगर की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के डेरनी स्थित खेल के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मोतिहारी की टीम ने 14 ओवर में 114 रन बनाई। जिसके जवाब में रघुपुर की टीम 66 रन पर ऑल आउट होकर 48 रनों से हार गई। मैंन ऑफ द मैच का खिताब मोतिहारी टीम के राहुल को मिला। टूर्नामेंट के आयोजक भोजपुरी लोक गायक सह अभिनेता अखिलेश कुमार यादव व दिल्ली एम्स डेंटल डिपार्टमेंट के राकेश कुमार सिंह ने सयुक्त रूप से पुरस्कार वितरण किया। मैच का उदघाटन सज्जनपुर मटीहान पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर सिंह के द्वारा फिता काट कर किया गया। इस मौके पर मनोज, बंटी, हरेंद्र, रंजय आदि भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग