उच्च विद्यालय मशरक में प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल को दी गई श्रद्धांजलि
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। उच्च विद्यालय मशरक में मंगलवार को भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी 70वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं उपस्थित शिक्षकों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर सरदार पटेल जी को याद किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार वर्णवाल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत के सभी छोटी एवं देशी रियासतों का एकीकरण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,जिसके कारण उन्हें “भारत के लौह पुरुष” के रूप में जाना जाता है। उक्त अवसर पर विद्यालय खेल शिक्षक संजय कुमार सिंह, शिक्षक विजय कृष्ण त्रिपाठी, डॉ.मनोज कुमार सिंह, दुर्गा प्रसाद, रामप्रवेश पंडित, महेश कुमार पोद्दार, वीणा कुमारी,सुप्रिया एवं परिचारक राजकुमार प्रसाद, परिचारिका इन्दू देवी एवं माला देवी उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग