रिविलगंज दियरा इलाके में डीआईजी के निर्देश पर अवैध शराब धंधेबाजाें के खिलाफ हुई छापेमारी, हजारों लीटर शराब किया गया नष्ट
छपरा(सारण)। शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का असर दिखने लगा है। सारण पुलिस ने मंगलवार को डीआइजी विजय कुमार वर्मा के निर्देश पर शराब कारोबारियों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दो दर्जन से अधिक शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान पुलिस ने 12 शराब के धंधेबाजों पर प्राथमिकी दर्ज की है। डीआइजी विजय कुमार वर्मा ने बताया दियारा इलाका सहित पूरे क्षेत्र में शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। रिविलगंज के दियारा इलाके में हजारों लीटर शराब को नष्ट किया गया है। जबकि दो बाइक भी जब्त की गई है। उन्होंने बताया कि व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया है। यह अभियान रैंडमली चलेगा। पुलिस की टीम दियारा इलाके में ट्रैक्टर से पहुंची और भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।बताया जाता है कि छपरा के दियारा इलाके में चल रहे अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार से अभियान शुरू किया जिसमें कई थानों की पुलिस दियारा में छापेमारी करने पहुंची। लेकिन नदी पार कर दियारा जाने के लिए पुलिसकर्मियों को कोई साधन नहीं मिला जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने ट्रैक्टर के जरिए नदी को पार किया और दियारा में दाखिल हुए। जान जोखिम में डालकर पुलिसकर्मी दियारा इलाके में ट्रैक्टर के जरिए नदी पार किए और शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया। गौरतलब है कि छपरा के दियारा इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण और बिक्री किया जा रहा है जिसे लेकर डीआइजी के निर्देश पर मंगलवार को विशेष कॉबिग ऑपरेशन चलाया गया और पुलिसकर्मियों का एक बड़ी टीम दियारा पहुंची थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग