पानापुर में जमीन खोदकर 54 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
पानापुर(सारण)। सतजोरा बंगरा घाट पुल पथ पर चकियां गांव के समीप एक मुर्गी फार्म के पीछे छुपाकर रखे 54 लीटर अंग्रेजी शराब को पानापुर थाना पुलिस ने जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुर्गी फार्म के पीछे मिट्टी खोदकर बड़ी मात्रा में शराब छुपा कर बिक्री करने के लिए रखी गई है। प्राप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने दल बल के साथ छापेमारी कर शराब बरामद की। जानकारी देते हुए मशरक सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 180 एमएल धारिता वाली शराब की 300 बोतलें बरामद की गई है। इस मामले में चकियां गांव निवासी राजीव सिंह एवं कमलेश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग