नयागांव में 50 लीटर देसी शराब के साथ एक नाव जब्त, 5 को जेल
दिघवारा(सारण)। नयागांव थाना पुलिस ने पांच पियक्कड़ों को पकड़कर जेल भेज दिया । इस दौरान तीन कारोबारी फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार नयागांव थाना पुलिस ने सोमवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर नयागांव थाना क्षेत्र के महमूदचक पत्थर घाट पर गंगा किनारे छापेमारी की। इसमें एक नाव पर काले रंग के ट्यूब में भरकर रखे लगभग 50 लीटर देसी शराब के साथ नाव को भी जब्त कर लिया । मौके से तीन शराब विक्रेता अजित सिंह, मनोहर राय एवं विमलेश कुमार नाव से कूदकर भाग गए। वहीं एक पियक्कड़ दिघवारा के चकनूर गांव निवासी नारायण सिंह के पुत्र नरेश सिंह गिरफ्तार किया। जबकि राजापुर मिल्की में शराब पीकर हंगामा कर रहे उसी गांव के कृष्णा पासवान के पुत्र मुन्ना कुमार पासवान, सत्यनारायण पासवान के पुत्र राजा कुमार, कृष्णा पासवान के पुत्र बब्लू कुमार को गिरफतार कर जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग