राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

धान अधिप्राप्ति के कार्यों को धरातल पर लाने के लिए नगरा प्रखण्ड के धूपनगर धोबवल और डूमरी पैक्स का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

धान अधिप्राप्ति के कार्यों को धरातल पर लाने के लिए नगरा प्रखण्ड के धूपनगर धोबवल और डूमरी पैक्स का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

  • स्थानीय लोगों से मिलकर जिलाधिकारी ने सूनी उनकी समस्यायें
  • धान का सरकारी दर बाजारदर से ज्यादा
  • किसान सरकारी दर पर ही पैक्स को धान बेंचे
  • विक्रय के चार दिन के अंदर किसान के खातों में किया जाएगा भुगतान
  • पैक्स धान के क्रय में करें आनाकानी तो 7781849339पर करें शिकायत

छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा धान अधिप्राप्ति की चल रही कार्यों को धरातल पर देखने के लिए आज नगरा प्रखंड के धूपनगर धोबवल और डूमरी पैक्स का निरीक्षण किया गया एवं स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्यायें सूनी गयी। धूपनगर धोबवल पैक्स में दो किसान सुनील कुमार यादव एवं आनंद कुमार यादव के द्वारा 72 क्वींटल एवं 65 क्वींटल धान की बिक्री की गयी थी और इसका भुगतान निर्धारित दर पर 134496 रुपया एवं 121420 रुपया दोनों किसानों के खाते में कर दी गयी थी। वहीं डूमरी पैक्स के निरीक्षण में भी दो किसानों के द्वारा 73 क्वींटल और 120 क्वींटल धान की बिक्री की गयी थी। जिसका भुगातन भी उनके खाते में कर दी गयी थी। जिलाधिकारी के द्वारा मात्र दो किसानों से हीं खरीददारी पर नराजगी व्यक्त की गयी और अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचने का निर्देश दिया गया ताकि इस सीजन में किसानों को सरकार के निर्धारित दर का लाभ मिल सके।

जिला कृषि विभाग ने किसानों से 1868 रुपया प्रति क्वींटल धान की खरीदारी करने की अपील की

जिलाधिकारी ने कहा कि जब बाजार दर से अधिक दर सरकार दे रही है तो किसान भाईयों को पैक्स को हीं अपना धान बिक्री करना चाहिए। जिलाधिकारी ने द्वारा अपील भी की गयी है कि किसान सरकारी दर 1868 रुपया प्रति क्वींटल पर हीं धान पैक्स को दें। इसके लिए संबंधित अधिकारी एवं पैक्स को निर्देश दिया गया है कि धान अधिप्राप्ति के चार दिन के भीतर हीं किसानों का भुगतान सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कोई पैक्स धान अधिप्राप्ति में आनाकानी करता है तो इसकी शिकायत प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी या जिलाधिकारी के कार्यालय में जाकर अथवा कार्यालय अवधि में मोबाईल संख्या 7781849339 पर की जाय। प्राप्त शिकायतों का त्वरीत निष्पादन करने का निर्देश भी दिया गया है।

नगरा प्रखण्ड के धुपनगर धोबवल तथा डुमरी पंचायत में की गई नल- जल योजना की जाँच

जिलाधिकारी के द्वारा धूपनगर धोबवल तथा डूमरी में नल- जल की जाँच की गयी और स्थानीय लोगों से जलापूर्ति के विषय में पूछा गया। लोगों ने बताया कि जलापूर्ति नियमित हो रही है। जिलाधिकारी के द्वारा यहाँ पर नलों के स्टैण्ड पोस्ट को बनवाने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा डूमरी के वार्ड नं0-6 स्थित महादलित टोले का भ्रमण किया गया जहाँ लोगों ने बताया कि भूमि के अभाव में शौचालय नहीं बना है। इस पर जिलाधिकारी के द्वारा इस टोले में एक सप्ताह के अंदर सामुदायिक शौचालय का निर्माण चिन्हित स्थान पर कराने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है।