अज्ञात चोरों ने बाल विकास परियोजना कार्यालय का ताला तोड़ सेविका– सहायिका के चयन से संबंधित संचिकाओं की गायब

संजय कुमार सिंह की रिर्पोट।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने पर्यवेक्षिका कक्ष का ताला तोड़ आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका के चयन से संबंधित कई संचिकाओं को गायब कर दिया।जबकि कई अन्य कागजात यत्र-तत्र बिखेर दिया।वही सीडीपीओ कक्ष को भी तोड़ने का प्रयास किया।जिसमें असफल रहे।मामले की जानकारी तब हुई जब बुधवार को निर्धारित समय पर परिचारी अशोक कुमार कार्यालय खोलने पहुँचे।जहाँ का नजारा देख हतप्रभ रह गए।मामले की सूचना सीडीपीओ रेणु कुमारी द्वारा बनियापुर थाने को दी गई।जिसके बाद बनियापुर पुलिस मौके पर पहुँच जांच-पड़ताल में जुटी है।सीडीपीओ ने बताया कि पर्यवेक्षिका कक्ष के बक्शे का ताला तोड़ कई संचिकाओं को गायब करने की जानकारी मिली है।जिसकी जांच की जा रही है।मालूम हो एक वर्ष पूर्व भी सीडीपीओ कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।जिसमे कम्प्यूटर,लैपटॉप,पंखे एवं संचिकाओं की चोरी करने की बात बताई गई थी।इधर कार्यालय कक्ष में चोरी की घटना को लेकर बुधवार को कन्हौली मनोहर एवं कमता पंचायत में होने वाली आमसभा को स्थगित कर दिया गया।मामले की लिखित सूचना सीडीपीओ द्वारा बनियापुर थाने में दी गई है।समाचार प्रेषण तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नही की गई थी।बार-बार सीडीपीओ कार्यालय में चोरी होने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग