बनियापुर के बरैठा में सहोदर भाइयों के बीच जमीन विवाद में हुई मारपीट में जख्मी भाई की ईलाज के दौरान मौत
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के बरैठा में सहोदर भाइयों के बीच जमीन विवाद में हुई मारपीट में जख्मी बड़े भाई की मौत ईलाज के दौरान हो गई। मृतक 55 वर्षीय गौतम राय बताया जाते है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मंगलवार के दिन साझ की जमीन पर उपजे खर पतवार को बेचने को लेकर दोनों भाइयों के बीच बिवाद उतपन्न हो गया। बिवाद ने तूल पकड़ा और दोनो पक्ष आपस में भीड़ गए। इसी दौरान छोटे भाई ने लाठी डंडे से पीटकर बड़े भाई को गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। परिजनों ने आनन फानन में रेफरल अस्पताल लाया। जहां से बेहतर ईलाज के लिए उसे छपरा और फिर छपरा से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया।जहां ईलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। समाचार प्रेषण तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराया गया है।परिजन शव को लाने के लिये पटना रवाना हो गए हैं।घर में मातम पसरा है।घटना की जानकारी उप सरपंच पतिराम राय ने देते हुए पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग