अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी ने किया रिविलगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण
आशिफ खान की रिर्पोट।
रिविलगंज (सारण)। छपरा अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी सुमन कुमार ने बुधवार को रिविलगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अंचल सीओ संगीता कुमारी को कई दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए। निरक्षण के क्रम में आरटीपीएस दाखिल-खारिज़ समेत कार्यलय के विभिन्न अभिलेखों की गहन जांच की और रिविलगंज अंचलाधिकारी संगीता कुमारी को निर्देश दिया कि समय से जाति, अवासीय, आय प्रणाम पत्र निर्गत कराएं साथ ही लंबित कार्यों को निष्पादन करें। इस दौरान कार्यालय के विधि-व्यवस्था से संतोषजनक दिखे अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी। साथ ही सभी अंचल कर्मी उपस्थित रहे। इस सबंध में अनुमंडल लोक शिकायत पदाधिकारी सुमन कुमार ने कहा कि निरक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यलय की कार्य संस्कृति को बेहतर बनाना है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग