छात्र ले सकते हैं 20 दिसंबर तक पार्ट वन में एडमिशन
संजय कुमार पाण्डेय की रिर्पोट।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा यह घोषणा की गई है कि पार्ट वन 2020 – 23 के प्रथम लिस्ट में जिन छात्रों का मेरिट लिस्ट में नाम आया है वे अपना स्नातक प्रतिष्ठा प्रथम सत्र में नामांकन 20 दिसंबर तक ले सकते हैं। विदित हो कि 2 दिन पहले ही इस तारीख को बढ़ा करके 18 दिसंबर तक किया गया था। लेकिन बुधवार के दिन कुलपति के आदेशानुसार जेपीयू डीएसडब्ल्यू डॉ यू एस ओझा के द्वारा पत्र जारी करते हुए विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों एवं अंगी भूत इकाइयों को सूचित किया गया है कि अब नामांकन 20 दिसंबर तक लिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग