राजद विधायक ने पैतृक आवास पर सुनी ग्रामीणों की समस्या,बोले– जमीन से जुड़ने की वजह से रिकार्ड मतों से जीता

पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने इन दिनों अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा ली है। वे क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार लोगों से सम्पर्क बनाकर समाधान कर रहें हैं।अन्य दिनों की तरह प्रतिदिन उन्होंने अपने पैतृक आवास पर में जनता की समस्याएं सुन रहें हैं ।वही विधायक के राजनीतिक को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हुएं विधायक पुत्र अधिवक्ता रितुराज सिंह लगातार क्षेत्र में घूम घूम कर लोगों की समस्यायों के समाधान के लिए तत्पर हैं। उनके आवास पर पहुंचे लोगों में अरना गांव के अभिषेक कुमार सिंह ने वार्ड-1 में सड़क निर्माण की मांग रखी। वार्ड- के बिटू कुमार ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क की निर्माण की मांग रखी। पूर्वी पंचायत के कुशवाहा टोला के लोगों ने बाजार क्षेत्र में नाला निर्माण की मांग की। मौके पर सभी मांगों में जल्द समाधान का आश्वासन दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग