ताड़ के पेड़ से गिर कर अधेड़ की मौत, सदमें में परिजन
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में बुधवार को ताड़ के पेड़ से गिरने पर अधेड़ को अचेतावस्था में इलाज के लिए निकटतम पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मंनोरंजन सिंह ने जांच-पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया। मृत की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया गांव निवासी स्व हीरामन प्रसाद बीन के 50 वर्षीय पुत्र अशोक प्रसाद बीन के रूप में हुई। चिकित्सक द्वारा मृत घोषित करतें ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा मृतक को लेकर घर चले गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग