शराब धंधेबाज ने धारदार हथियार से हमला कर युवक को किया जख्मी
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी/दाउदपुर (सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर मठिया गांव में शराब बेचने को मना किया तो धंधे बाजो ने युवक को धारदार हथियार से मार कर कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे मांझी पीएचसी में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा भेज दिया गया। घायल सोनू कुमार की मां ने बताया कि मेरे घर के बगल में ही शराब बेचा जाता है। जहां शराबियों का आना-जाना लगा रहता है। शराब पीकर लोग गाली-गलौज करते रहते हैं। जिसको लेकर सोनू द्वारा माना किया गया।जिस पर धंधेबाजों ने जमकर पिटाई कर दी। वहीं धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग