नगरा के कादीपुर में जैविक कॉरिडोर योजना के तहत संयुक्त निदेशक ने किया जांच, किसानों को योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी
- योजना के तहत 434 किसान तीन सौ एकड़ के भूमि में कर रहे है खेती
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
नगरा(सारण)। प्रखण्ड के कादीपुर पंचायत के कादीपुर गांव में गुरुवार को जैविक कॉरिडोर योजना के प्रभारी सह कम्पोस्ट व बायोगैस रसायन के संयुक्त निदेशक वेंकटेश नारायण सिंह व जिला कृषि पदाधिकारी के के वर्मा ने जांच किया और किसानों को इसके बारे विस्तृत रूप से जानकारी दिया। संयुक्त निदेशक ने किसानों को जैविक खेती के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि खेती में रसायनिक खाद को छोड़कर जैविक पद्धति से खेती करने के फायदे है तथा कई जरूरी जानकारियां दी गई। उन्होंने किसानों को बताया गया कि जैविक पद्धति से खेती करने से खेत की मिट्टी, पशुओं, मानव स्वास्थ्य व पर्यावरण की रक्षा होती है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति के साथ साथ जैविक कार्बन को बढ़ावा मिलता है। जैविक पद्धति से खेती में उत्पादन लागत में 30 प्रतिशत तक कमी आती है तथा उत्पादन में वृद्धि होती है। जैविक खेती जलवायु परिवर्तन की गति को कम करता है तथा जल प्रदूषण भी रोकता है। मौके पर दर्जनों किसान उपस्थित थे। जैविक कॉरिडोर योजना से जुड़कर सबसे पहले प्रखंड के कादीपुर पंचायत के कादीपुर में शुरुआत की गई है। इसके बाद अफौर पंचायत के सैदुपुर, नगरा पंचायत के नगरा के टोला, तुजारपुर पंचायत के महम्मदपट्टी गांव के किसानों को जुड़ा गया है। जहां प्रखण्ड के 434 किसान लगभग 300 एकड़ में जैविक कॉरिडोर योजना के तहत जीरो लागत पर खेती कर रहे हैं।
जैविक खेती के योजनाओं के बारें में दी गई जानकारी
जैविक कॉरिडोर योजना के तहत चुने गए पंचायतों के चयनित किसानों को जैविक खेती के लिए 11500 रुपए मूल्य का जैविक किट दिया जाता है। जिसमें जैविक उर्वरक, जैविक पद्धति से तैयार किया गया बीज, वर्मी कंपोस्ट एवं जैविक स्प्रे आदि शामिल है। किसान जैविक पद्धति से खेती कर इस योजना के तहत विभिन्न प्रकार का लाभ ले सकते हैं। जैविक कॉरिडोर योजना के तहत पंचायतवार किसान समूह बनाकर इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। जैविक कॉरिडोर योजना के तहत जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसानों से अधिक अधिक जुड़ कर इसमें भाग लेने की बात कही। इस मौके पर प्रभारी बीएओ शैलेश कुमार, कृषि समन्वयक राजेश कुमार विकल, किसान सलाहकार अरशद अयूब समेत अन्य कर्मी व किसान मौजूद थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा