बनियापुर सीडीपीओ कार्यालय में चोरी के मामले में अज्ञात पर एफआईआर
बनियापुर(सारण)। सीडीपीओ कार्यालय में चोरी मामले में सीडीपीओ रेणु कुमारी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है. सीडीपीओ ने बताया है कि मंगलवार की रात चोरों ने पर्यवेक्षिका कक्ष का ताला काट सेविका तथा सहायिकाओं की नियुक्ति की फाइल सहित कई आवश्यक कागजात की चोरी कर ली है.फाइलों की चोरी की जानकारी तब मिली जब कार्यालय कर्मी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे थे. कर्मियों ने देखा कि कार्यालय में रखे बक्से व आलमीरा खुला है और इसके इर्द गिर्द कई कागजात बिखड़ा है. जांच पड़ताल के बाद पाया गया था कि नियुक्ति सम्बन्धी कागज़ात के अलावें लम्बाई मापने की मशीन व कन्या उत्थान से सम्बंधित फाइल भी गायब हैं. मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कर्मियों से पूछताछ की। मामले की प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सीडीपीओ ने कार्रवाई की मांग की गई है. इधर, पुलिस मामले की अनुसन्धान में जूटी है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग