वरीय उपसमाहर्ता ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, अभिलेखों का किया अवलोकन
आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। जिले के रिविलगंज प्रखंड में गुरुवार को पहुंचे वरीय उपसमाहर्ता चंदन कुमार ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के रोकर पंजी, कैश बुक, निर्वाचन व्यय, योजना पंजी सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। वहीं स्टाफ हॉल का जायजा लिया। इसके बाद सीओ व बीडीओ कक्ष में प्रखंड में चल रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस क्रम में वरीय पदाधिकारी ने पीएम आवास, शौचालय, सात निश्चय योजना आदि की जानकारी ली। उन्होंने अंचलाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरीय उपसमाहर्ता चंदन कुमार ने कहा कि सारण जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरूवार को रिविलगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने के दौरान आरटीपीएस जो पब्लिक को बेहतर सेवा देने के लिए बेहतर प्रोग्राम है, उसकी समीक्षा की गई है और अंचलाधिकारी संगीता कुमारी द्वारा इसमें बेहतर कार्य किए गए हैं। साथ ही प्रखंड में चल रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की गई है। प्रखंड कार्यालय के कैश बुक, लोक शिकायत, आगत निर्गत पंजी, आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार एवं अन्य प्रखंड कार्यालय के कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों की जांच में सभी संतोषजनक पाए गए। प्रखंड सह अंचल कार्यालय से सम्बंधित त्रुटियों को लेकर वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी संगीता कुमारी, प्रधान सहायक अनिल कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशि भूषण वर्मा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी परमानंद प्रसाद, प्रखंड आवास पर्यवेक्षक त्रिभुवन यादव, अरुण कुमार, कृष्णा कुमार, कंचन कुमार अभय कुमार अन्य सभी कर्मी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा