22 दिसंबर को होगी पीजीआरसी की बैठक
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ फारूक अली के आदेशानुसार गुरुवार को पत्र जारी करते हुए जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार के द्वारा स्नातकोत्तर विभाग के सभी विभागाध्यक्षो को सूचित किया गया है कि 22 दिसंबर को पीजी आरसी की बैठक की जाएगी। साथ ही विभागाध्यक्षो को सूचित किया गया है कि वे अपने विभाग के सभी संबंधित कार्यों को डीआरसी करके 19 दिसंबर तक जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय में उपलब्ध करा दें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग