आर्थिक बचत के लिए अगले दीक्षांत समारोह का बचा सामग्री किया जाएगा इस्तेमाल
संजय पाण्डेय की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ हरीश चंद्र ने कुलपति के द्वारा गुरुवार को लिए गए निर्णय को बताते हुए कहा कि दीक्षांत समारोह को मनाने के लिए कुलपति के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया है कि पिछली बार जो दीक्षांत समारोह आयोजित किया था , उसमें से बची हुई सामग्रियों का इस्तेमाल इस बार के दीक्षांत समारोह में भी किया जाएगा। बची हुई सामग्रियों में अंग वस्त्र, मालवीय टोपी एवं अन्य सामग्रियां विश्वविद्यालय के पास उपलब्ध है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए पीआरओ ने कहा कि कुलपति ने कहा है कि इस कार्य से विश्वविद्यालय को आर्थिक रूप से काफी बचत होगी। इस अवसर पर एके त्रिपाठी , प्रो हरिश्चंद्र, परीक्षा नियंत्रक डॉ अनिल कुमार एवं सरफराज इत्यादि उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग