महिला नेत्री के दरवाजे पर पियक्कड़ों ने फेका ईट, गाली गलौज कर जान मारने का दिया धमकी
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में महिला बीडीसी प्रत्याशी के दरवाजे पर गांव के ही लफंगों द्वारा दारू के नशें की हालत में चढ़कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में हरपुरजान गांव निवासी बीडीसी प्रत्याशी किमी देवी पति-संजीव तिवारी ने थाना पुलिस को आवेदन दिया कि बुधवार की शाम वह अपने दरवाजे पर थी उसी समय गांव के ही प्रियरंजन मिश्रा उर्फ गुड्डू पिता-स्व नरेंद्र मिश्र अपने तीन साथियों के साथ पहुंच गाली गलौज करते हुए ईट के टुकड़े फेंकने लगें। सभी शराब के नशें में धुत्त थें। महिला नेत्री ने बताया कि उनके गांव में मंदिर परिसर में खुलेआम शराब पीकर पियक्कड़ों द्वारा गाली गलौज करते हुए पूरे गांव में हल्ला मचा कर धौस जताते है जिनके डर से गांव के कोई भी ग्रामीण कुछ नही बोलते हैं। मामले में थाना पुलिस ने आवेदन मिलते ही मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग