प्रखंड कार्यालय पहुंचे युवक की मोटरसाइकिल चोरी
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड कार्यालय में आए युवक की ग्लैमर मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली है। चोरी की घटना की जानकारी होते ही प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। चोरी गयी मोटरसाइकिल संचालक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव निवासी स्व जगदीश राय के पुत्र विश्वनाथ राय के रूप में हुई। मामले में विश्वनाथ राय के पुत्र ने बताया कि वह प्रखंड कार्यालय में एक आवश्यक कार्य को लेकर आया था वही परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल ग्लैमर बीआर-31 जेड 4855 वापस आने पर अपनी जगह पर नही थी काफी खोजबीन के बाद मोटरसाइकिल का अता पता नहीं चल पाया। युवक द्वारा मामले में थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग