चौबीस घंटे से पीएचसी में चिकित्सक नहीं, स्वास्थय सेवा ठप्प
- डिलेवरी के लिए आयी महिलाओं की चिकित्सक के अभाव में नहीं मिल रही छुट्टी
पंकज कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। पीएचसी में गुरूवार की दोपहर से चिकित्सकों के ड्यूटी पर नहीं रहने से पीएचसी की सभी स्वास्थय सेवा ठप्प पड़ी हैं। गुरूवार की शाम में सड़क दुघर्टना में घायल युवक और रात्री में आए इमरजेंसी सेवा के लिए मरीजों को चिकित्स नही रहने पर वापस कर दिया गया जिन्हें निजी क्लीनिक की तरफ रूख करना पड़ा। मामले में कोई भी संबंधित अधिकारी या कर्मचारी जबाब देने को भी उपलब्ध नही है। ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने बताया कि पीएचसी स्वास्थय प्रबंधक को जानकारी दे दी गई पर ड्यूटी पर कोई भी चिकित्सक नही है। शुक्रवार की सुबह जब मामले में पीएचसी में डिलेवरी के लिए आयी महिला से जानकारी ली गयी तों उन्होंने बताया कि वे गुरुवार की दोपहर डिलेवरी के लिए आयी हैं बच्चा भी हो गया है पर चिकित्सक नही रहने के कारण शुक्रवार की सुबह तक वह घर नही जा रही है। एएनएम को छोड़ कोई हाल चाल भी नही ले रहा है। आपकों बता दें कि में एक डेन्टल,दो एमबीबीएस, तीन आरबीएएके चिकित्सक प्रतिनियुक्त हैं। वही पीएचसी प्रभारी पिछले महीने से ही लम्बी छुट्टी पर हैं जिससे पीएचसी में सभी स्वास्थय सेवा ठप्प पड़ी हुई हैं। मामले में स्थानीय लोगों ने मामले में जिलाधिकारी सारण और सिविल सर्जन से फोन पर जानकारी दे दी है उन्होंने मामले की जांच करने का भरोसा जताया।मामले में युवा समाजसेवी कुंदन सिंह ने कहा कि यदि पीएचसी में इमरजेंसी समेत सभी सेवाएं चिकित्सक के अभाव में बंद रखनी पड़ रही तो पीएचसी को व्यवस्था सुधार तक बंद कर देनी चाहिए और जब व्यवस्था सुधर जाएं तो फिर से खोलना चाहिए। सरकार को आम लोगों के जीवन से खिलवाड़ नही करना चाहिए। मामले में स्वास्थय प्रबंधक परवेज रजा से फोन पर जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि पीएचसी में चिकित्सक ड्यूटी से फरार है वही आरबीएसके चिकित्सक पीएचसी में ड्यूटी करने से इंकार कर रहे हैं।मामले में सिविल सर्जन सारण को जानकारी दी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग