भिखारी ठाकुर के संदेषों को जन-जन तक पहुँचायें – जिलाधिकारी

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
छपरा (सारण)। भिखारी ठाकुर की जयंति के अवसर पर छपरा स्थित भिखारी ठाकुर चैक पर स्थापित उनकी प्रतिमा पर जिला प्रशासन सारण के द्वारा माल्यार्पण का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार वर्मा, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, अपर समाहत्र्ता डॉ गगन, अपर समाहत्र्ता विभागीय जाँच भरत भूषण प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक (मु0) रहमत अली, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार सहित शहर के गणमान्य लोगों के द्वारा भिखारी ठाकुर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्वा सुमन अर्पित की गयी। इस अवसर पर मीडिया से वात्र्ता में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि इस पावन धरती से उदित होकर ठाकुर देष-विदेश में ख्याति अर्जित की और तत्कालीन सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध आवज उठाकर विदेशिया नाटक के माध्यम से उनके द्वारा समाज को संदेश दिया गया। श्री ठाकुर द्वारा जिस तरह इस नाटक की प्रस्तुति की जाती थी वह अपने आप में अनोखी थी। उन्होंने भोजपुरी साहित्य और कला को जीवंत बनाया। उन्होंने कहा कि धन्य है यह धरती जहाँ इतना बड़ा कलाकार पैदा हुआ, जिसने देश-विदेश सभी जगहों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि भिखारी ठाकुर नाटककार के साथ-साथ साहित्यकार, संगीतकार और एक बड़ा कलाकार थे। उन्होंने अपने जीवन काल में अद्भुत कला का प्रदर्शन कर लोगों के दिलों-दिमाग पर अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने नाटक के माध्यम से तत्कालीन समाज का चित्रण कर बहुमुल्य संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक है। अपने मेहनत और लगन से श्री ठाकुर ने जो मुकाम हासिल किया वो काबिले तारिफ है। श्री ठाकुर के कार्यो को युवा पीढ़ी आगे बढ़ायें जिससे उनकी रचनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोग जान पायें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग