राजस्व कर्मचारी द्वारा रूपये लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, मची हड़कम्प
गड़खा(सारण)। गड़खा अंचल के राजस्व कर्मचारी द्वारा अपने निजी कार्यालय में रूपये लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें जमीन के दाखिल खारिज के एवज में रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। हालांकि इस वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि पैसा रिश्वत का है या लगान का। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ऑफिस में जा रहे हैं और कर्मचारी को पैसे दे रहे हैं जिसमें 500 रुपये के कुछ नोट दिखाई दे रहा है। कर्मचारी उसे अपनी जेब में रख रहा है। हालांकि इस संबंध में रामपुर निवासी फुलेना पाण्डेय के पुत्र कृष्ण मोहन पाण्डेय का हस्तलिखित मैटर जिसमें रिश्वत की बात लिखा हुआ है। जिसमें कहा कि फिलहाल विजय उपाध्याय से जमीन लिखवाया, जिसका दाखिल खारिज कराने के लिए हम अंचल के कर्मचारी के पास गए, जिन्होंने इसके लिए 30 हजार रुपये का डिमांड किया, मैंने 20 हजार रुपए का रिश्वत दे दिया। फिर भी 4 महीना हो गया काम नहीं हुआ और 10 हजार का डिमांड किया जा रहा था। जिसके बाद 8 हजार रुपये दिए। जिसका वीडियो बनाया गया।एक अन्य वीडियो जारी कर कहा जा रहा है कि उस कर्मचारी द्वारा दाखिल खारिज व रसीद के नाम सभी से रिश्वत ली जाती हैं। वही कर्मचारी को सस्पेंड करने की डीएम से मांग की गई है। इस संबंध में रामपुर पंचायत के राजस्व कर्मचारी जितेंद्र पासवान से बातचीत की गई तो उन्होंने लगान की राशि लेने की बात कही है। उन्होंने बताया कि वीडियो के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। अंचलाधिकारी मो. इस्माइल के दोनों नंबर पर फोन किया गया, परंतु बात नहीं हो पाई। हालांकि रिश्वत देने या लेने का राष्ट्रनायक न्यूज़ पुष्टि नही करता हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा वीडियो के जांच होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पैसा रिश्वत का है या लगान का है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग