जमीनी विवाद में मारपीट,दो घायल,आधा दर्जन गिरफ्तार
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के गंडामण गांव में जमीनी विवाद में मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए वही मारपीट करने आए इसुआपुर थाना सिंसई गांव से मारपीट में सहयोग करने वाले आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल की पहचान गंडामण गांव निवासी स्व सिगासन राय के 56 वर्षीय पुत्र लालसा प्रसाद यादव और लालसा प्रसाद यादव के 26 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार आलोक के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि वे खेत में थे तभी पड़ोसी द्वारा उसे बुलाकर मारपीट किया जाने लगा जिस पर हल्ला मचाने पर गांव वालों ने घेर लिया जिससे मारपीट में मदद करने आए लोग पड़ोसी के घर में छिप गए मौके पर थाना पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने पहुच आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वही घायल द्वारा जगलाल राय समेत आधा दर्जन लोगों को मारपीट के मामले में आरोपित करने की बात बताई।वही मामले में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग