राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

अवैध शराब बिक्री नही करने पर सास ने पतोहू को पीटा, पीएचसी में भर्ती

अवैध शराब बिक्री नही करने पर सास ने पतोहू को पीटा, पीएचसी में भर्ती

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

मशरक (सारण) थाना क्षेत्र के डुमरसन गांव में सास द्वारा जबरदस्ती पतोहू को शराब बेचने को बोलने पर तैयार नही होने पर पतोहू को सास ने पुत्र का सहयोग लेकर जमकर मारपीट की जिसमें पतोहू गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की सूचना मिलते ही उसकी मां ने इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान डुमरसन गांव निवासी जीयन नट की 35 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई। मामले में घायल महिला ने बताया कि उसकी सास बेदामी कुंवर अवैध शराब बेचती है जिसमें उसके पति भी सहयोग करते हैं जिसका वह विरोध करती है परंतु उसकी सास द्वारा जबरदस्ती दबाव बनाकर शराब बेचने को बोला गया जिसका विरोध करने पर मारपीट की गई जिसमें वह घायल हो गई। पीड़ित महिला द्वारा थाना पुलिस को आवेदन देने की बात बताई गई।