आपसी विवाद में युवती से मारपीट करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर गांव के ही लोगों द्वारा युवती से मारपीट करने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के करही गांव का है। दर्ज प्राथमिकी में किरण कुमारी ने बताया है कि अपने दरबाजे पर बैठी थी। तभी बगल के ही मदन पूरी,अच्छेलाल पूरी,दिलीप पूरी,रवि पूरी, कुंदन पूरी, लीलावती देवी सहित दस लोग लाठी- डंडा, रॉड, कुदाल आदि धारधार हथियार से लैस हो एक राय होकर पहुँच गाली- गलौज करने लगे।तथा मना करने पर मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया। बचाव में मेरे चाचा मिथलेश पूरी आये तो नामजदों ने उन्हें भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के क्रम में नामजदों ने मेरे गले से सोने का चेन भी नोंच लिया तथा धमकी दिए कि केस करोगी तो तुम्हें घर से नही निकलने देंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग