सैकड़ों वर्ष पुराने कर्बला कब्रिस्तान की नहीं हो पाई सम्पूर्ण घेराबंदी जिससे आए दिन होते हैं विवाद उत्पन्न
आशिफ खान की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
रिविलगंज (सारण)। सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड के गोदना ईदगाह समीप एनएच-19 से सटे उत्तर जानिब वार्ड नं 13 में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने कर्बला कब्रिस्तान की आज तक सम्पूर्ण घेराबंदी नहीं हो पाई है जिससे आए दिन विवाद उत्पन्न होते रहते है। कर्बला कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भी गुहार लगाई है लेकिन अभी तक प्रशासन की तरह से कब्रिस्तान की घेराबंदी व आए दिन होते रहते विवाद को लेकर प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं हालांकि पूर्व में इस कर्बला कब्रिस्तान की अंचल कार्यालय द्वारा नापी भी हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में नापी के आधार पर ही कर्बला कब्रिस्तान की घेराबंदी चाहते हैं और इसको लेकर भी स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन से गुहार लगाई गई है साथ ही आवेदन में दर्शाया गया है। लेकिन प्रशासन द्वारा इसे विवादित भूमि बताकर अभी तक इसकी घेराबंदी नहीं कि गई है नतीजा यह है कि कर्बला कब्रिस्तान में कब्र के ऊपर गाड़ियों का परिचालन भी शुरू कर दिया गया है और उन्होंने कहा कि हमारी भावनाओं को काफी ठेस पहुंचाई जा रही है। साथ ही चौहद्दीदारों द्वारा कर्बला कब्रिस्तान की भूमि को अतिक्रमण भी कर लिया गया है। स्थानीय लोग कई वर्षों से स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन के दफ्तरों की चक्कर काट रहे हैं इस आस में की जल्द से जल्द इस कब्रिस्तान की सम्पूर्ण घेराबंदी हो जाए ताकि हमेशा के लिए यहाँ का विवाद खत्म हो सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन स्थानीय लोगों के इस मुख्य समस्या को कब दूर करती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस कर्बला कब्रिस्तान के अंदर से गाड़ियों का परिचालन रोक और चौहद्दीदारों द्वारा अतिक्रमण किए कब्रिस्तान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर जल्द से जल्द इसकी सम्पूर्ण घेराबंदी की जाए ताकि जो विवाद आए दिन उतपन्न होते रहते हैं वह हमेशा के लिए खत्म हो जाए और आपसी सौंदर्य यहां बनी रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग