पड़ोसियों द्वारा जबरन घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी करने और जेवर तथा कपड़े निकालने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। पड़ोसियों द्वारा ही पड़ोसी के घर मे जबरन घुसकर मारपीट कर जख्मी करने और घर मे रखे जेवर,कपड़े और रुपये निकालने के संबंध में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।मामला थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर का है।दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित आयुष कुमार सिंह ने तीन लोगों को आरोपित कर बताया है कि मैं अपने घर के अंदर था।तभी पड़ोस के जितेंद्र सिंह,मिकी देवी,अविनाश सिंह अपने हाथ मे रॉड और खंती लेकर दरबाजे पर पहुँच गाली-गलौज करने लगे।उनलोगों के उग्र रूप को देखकर मैंने दरबाजा नही खोला तो सभी लोग मिलकर खंती से पीटकर दरबाजा तोड़ दिए और अंदर प्रवेश कर मुझसे मारपीट करने लगे।इस दौरान नामजदों ने मेरे ऊपर खंती से प्रहार कर जख्मी कर दिया और जब मैं जमीन पर गिर गया तो मिकी देवी मेरे गर्दन से सोने का चेन निकालकर फरार हो गई।वही अन्य नामजद घर के अंदर रखे बक्से जिसमे तीन लाख रुपये मूल्य के सोने का जेवर,कीमती कपड़े एवं बाईस सौ रुपये नकद लेकर फरार हो गए।जिसके बाद मेरे बृद्ध पिता द्वारा मुझे इलाज के लिये रेफ़रल अस्पताल बनियापुर लाया गया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसांधन में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग