पैगंबरपुर में घर में घूस महिला तथा उसकी बेटी को चार लोगों ने की पिटाई
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। थानाक्षेत्र के पैगंबरपुर में घर में घूस महिला तथा उसकी बेटी को चार लोगों ने मिल पिटाई कर दी। जख्मी माँ बेटी का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में चल रहा है.पीड़ित हाजरा बीबी ने बताया है कि मैं अपनी बेटी के साथ घर में थी। घर में कोई पुरुष मौजूद नहीं था जिसका फायदा उठा परोस के ही चार लोग घर में जबरन घूस गए। सभी ने बगैर किसी कारण गाली गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर सभी एकजूट होकर बेटी फिरोजा हनीफ की जमकर पिटाई की। नामजदों ने पीड़िता की बेटी के चेहरे पर एसिड फेंक चेहरा बिगाड़ने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने मामले की जानकारी थाने की पुलिस को दी है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग