गुप्त सूचना के आधार पर बनियापुर पुलिस ने 105 लीटर देशी शराब बरामद किया है
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए बनियापुर पुलिस ने 105 लीटर देशी शराब बरामद किया है। मामला प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित काली मंदिर से सटे बांसवारी का है। एएसआई दयानंद साह के स्वलिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमे बताया गया है कि सूचना मिली कि बांसवारी में कुछ लोग शराब छिपाकर रख रहे है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुँचा। तबतक धंधेबाज पुलिस वाहन को देख चकमा देकर फरार हो गए। जहाँ तलाशी के क्रम में खर-पतवार से छिपाकर रखे एक सौ पांच लीटर देशी शराब बरामद किया गया। जिसे जब्त कर थाने लाया गया।मामले में तीन लोगों को आरोपित किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग