बनियापुर में डीपीओ ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हौली का किया औचक निरीक्षण
संजय कुमार सिंह की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)। शुक्रवार को डीपीओ एसएसए राजन कुमार गिरी द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हौली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अटल ट्रीकरिंग लैब खोलने के लिये कमरे का अवलोकन किया गया। साथ ही शिक्षक उपस्थिति एवं वर्ग नवम एवं दशम कक्ष के संचालित वर्ग कक्ष की भी जांच की गई। इस द्वारा डीपीओ द्वारा कई अन्य प्रकार के पंजियों का निरीक्षण कर प्रचार्य को आवश्यक निर्देश भी दिया गया। मौके पर प्रचार्य राकेश कुमार द्विवेदी के अलावे सभी शिक्षक गण एवं संबंधित कर्मी उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग