विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास

विकास कुमार की रिर्पोट। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
परसा (सारण)। भेल्दी चिउरा मिल से समस्पुरा गांव जाने वाली नहर किनारे सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास अमनौर के भाजपा विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह ने विधिवत पूजा पाठ व नारियल फोर कर किया इस दौरान विधायक ने कहा कि विकास का लाभ हर गांव गली मोहल्ले व क्षेत्र के लोगो तक पहुंचे, यही मेरा मिशन और लक्ष्य है मैं नेता नही जनता का बेटा बन कर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करता रहूंगा। मौके पर बडीसी मुकेश सिंह,संजय गिरी,जदयू के परसा प्रखंड अध्यक्ष ललन सिंह समेत दर्जनों ग्रमीण मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग