नगरा (सारण)- प्रखंड के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा भट्टी चौक पर शत्रुधन हार्डवेयर दुकान पर लॉकडाउन का उल्लंघन करके दुकान चलाने के जुर्म में खैरा थानाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह द्वारा गुरुवार के दिन प्राथमिकी दर्ज की गई। मिली सूचनानुसार खैरा भट्टी चौक पर शत्रुधन हार्डवेयर का दुकान मालिक लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए अपनी दुकान चला रहा था। थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकानदार के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की। उक्त दुकानदार थाना क्षेत्र के डुमरी ग्राम निवासी शत्रुधन साह का पुत्र मनोज सा बताया जाता है।उक्त बातों की जानकारी खैरा थानाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग